प्रदेश में नवीन मदरसों का पंजीयन कार्य 31 मार्च तक
- Written by IndiaTezNEWS24
इन्दौर | 20-मार्च-2017 मध्यप्रदेश में मदरसा बोर्ड, भोपाल ने शिक्षा सत्र 2017-18 के लिये नवीन मदरसों के पंजीयन एवं समिति पंजीयन के ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। यह सुविधा एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल सेवा केन्द्रों पर 31 मार्च 2017 तक उपलब्ध रहेंगी। आवेदन करने के लिये फॉर्मेट और विस्तृत जानकारी एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल और मदरसा बोर्ड की वेबसाइट www.mpmb.org.in पर उपलब्ध करवायी गयी है। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय के फोन नम्बर 0755-2735931 और 2737362 पर भी ली जा सकती है। प्रदेश में कक्षा 5 और कक्षा 8 तक के मदरसों का संचालन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इन मदरसों को राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि भी उपलब्ध करवायी जा रही है। |
![]() |
















Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh