तलेन नगर तलेन में दीवार के विवाद में एक मुस्लिम पक्ष ने दबंगाई दिखाते हिंदू पक्ष की गली की दीवार को तोड़ दिया गया। हिंदू पक्ष के विरोध करने पर पर महिला के साथ अभद्रता करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर फरियादी मनोज कुमार पिता सत्यनारायण परतानी ने रविवार को पुलिस थाने में एक आवेदन भी दिया गया था। वहीं इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।वहीं इस घटना का वीडियो देखकर नगर के लोगो काफी में रोस छा गया। उक्त विडियो आज सोमवार का बताया जा रहा है। जिसमें पीड़ीत परिवार के मकान के दरवाजे को तोड़ा जा रहा है रोकने पर युना उर्फ युसूफ नाम के व्यक्ति द्वारा महिला साथ के अभद्रता करते नजर आ रहा है। महिला पीड़ित मनोज परतानी की धर्म पत्नी जामवंती ध्रुवै है जिसके साथ अभद्रता की गई है।उसी लेकर आज सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ नगर के हिंदू संगठनों द्वारा थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा युसूफ खान उर्फ युना , सलमान,व सिद्दीकी लाल के खिलाफ बी एन एस की धारा 296(b),115(2) ,333,351(3),3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवादों में रहा है डॉक्टर लाल का अस्पताल आपको बताते चले की सिद्धकी लाल के द्वारा नगर में अस्पताल संचालित किया जा रहा है। उक्त अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले सील करने की कार्रवाई की गई थी वहीं कुछ दिनों पहले अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा एक हिंदू लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था जो कि डॉक्टर लाल का नजदीकी रिश्तेदार था। जिसके के बाद किराए से संचालित हो रहा अस्पताल को मकान मलिक दारा खाली करवाया गया था । अब डां लाल का अस्पताल बिहारी परतानी परिवार से खरीदी गई भूमि पर अस्पताल बनाकर संचालित किया जा रहा है। जहां पर दीवार को लेकर यह विवाद हुआ है। दीवार के एक तरफ डॉ लाल के अस्पताल है दुसरी तरफ पीड़ित मनोज परतानी का मकान है।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment