होशंगाबाद : प्रतिभूति कागज़ कारखाना (एसपीएम) कॉलोनी के रहवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी को तरस रहे हैं l वजह है कि कॉलोनी क्वाटर्स में वाटर सप्लाई की पाइपलाइन से कई जगह से फूट चुकी है जहाँ से पानी बह कर वेस्ट हो रहा है l अंडर ग्राउंड पाइपलाइन जहाँ से फूटी है वहां से 24 घंटे पानी का वेस्टेज़ साफ तौर पर देखा जा सकता है l

               लापरवाही का आलम यह है कि एसपीएम के लोक निर्माण विभाग का इस और ध्यान है ही नहीं l जबकि व्यर्थ में बहने वाले पानी को लेकर पूर्व में कई शिकायतें लोक निर्माण विभाग से लेकर डीजीएम तक की जा चुकी है l पाइपलाइन के फूट जाने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है और अगर आ भी रहा है तो गन्दा पानी आ रहा है l एसपीएम निवासी गन्दा और दूषित पानी पीने को मजबूर है क्योंकि कई बार शिकायत करने के बाद भी इन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और जिम्मेदारों ने अंधत्व का चश्मा पहन रखा है l  

             एक पीड़ित निवासी से इस समस्या के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई जगह पर पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन फूटी हुई है जिससे घरों में पानी नहीं आ रहा है l कुछ लोगों के यहाँ गन्दा और दूषित पानी आ रहा है l इस सम्बन्ध में कई बार मौखिक और लिखित शिकायत सम्बंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से की जा चुकी है परन्तु समस्या का कोई निराकरण नहीं हो पाया है l अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन मिल जाता है और शिकायत ठन्डे बसते में चली जाती है l

           हैरानी की बात तो यह है कि शिकायत डीजीएम स्तर तक की जाने के बाद भी अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है l अब पीड़ित रहवासी कलेक्टर महोदय का दरवाजा खटखटाने की बात कह रहे हैं हालाँकि अब भी उन्हें यकीन नहीं है कि गहरी नींद में सोया हुआ प्रशासनिक तन्त्र उन्हे स्वच्छ पेयजल मुहैया करा पायेगा l

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment