- Written by IndiaTezNEWS24
रीवा वाणिज्य-उद्योग, रोजगार, खनिज साधन एवं प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को नीमच जिले के कुकडे़श्वर पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुन्दरलाल पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। श्री शुक्ल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की। श्री राजेन्द्र शुक्ल कुकडे़श्वर में स्व. श्री पटवा के पैतृक निवास ‘‘फुलवारी‘‘ पहुँच और स्व.श्री पटवा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। मंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री पटवा के अनुज, नगर परिषद् कुकडे़श्वर के अध्यक्ष श्री समरथलाल पटवा तथा श्री सम्पतलाल पटवा एवं परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बँधाया तथा परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की। |
![]() |
















Written by IndiaTezNEWS24
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh