इंदौर: बच्ची के हत्यारे को पकड़ने में जावरा पुलिस की बड़ी सफलता। इंदौर में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर भागने वाला आरोपी को जावरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इंदौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी इस तरह की वारदात को मन्दसौर जिले के मल्हारगढ मे भी अंजाम दे चुका है। आरोपी गुरूवार को टूयशन से बच्ची को लेकर गया था जिसकी गुमशुदगी बच्ची के पिता ने दर्ज करायी थी। शनिवार को बच्ची का शव मिलने के बाद इन्दौर पुलिस हरकत मे आयी थी।

बजरंग सेना द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया एवं श्रध्यांजलि अर्पित कर आरोपी दरिंदे को शीघ्र फांसी की मांग की गई।

 
 
    IndiaTezNEWS24
    District: Hoshangabad
    State: Madhya Pradesh

Leave a comment