- Written by B B Khare
दिल्ली - यह जगजाहिर है कि मारुति कारें भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद पसंदीदा हैं l अपने लो मेंटीनेंस और आफ्टर सेल्स वैल्यू के चलते ये कारें लोगों की चहेती बनी हुई हैं l मारुति ने अपनी फेवरेट हैचबैक स्विफ्ट का नया वर्जन इस आटो शो में लांच किया है l उम्मीदों के मुताबिक लांच होते ही इस कार ने धमाल कर दिया l शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए के साथ पेश न्यू-जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक की डिलिवरी आज से शुरू हो चुकी है और इस कार को लिए कंपनी को 40,000 बुकिंग मिल चुकी है l मारुति ने नई स्विफ्ट की प्री-बुकिंग जनवरी 2018 में ही शुरू कर दी थी l कंपनी ने नई स्विफ्ट में बेहतरीन और कार के परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है l इसके साथ ही इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को और भी ज़यादा उन्नत किया है l नई मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट के साथ दो इंजन ऑप्शन, दो गियरबॉक्स और 12 वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं l |
![]() |
















Written by B B Khare
District: Hoshangabad
State: Madhya Pradesh