इटारसी - तिलक सिन्दूर में पिकनिक मनाने गए एक ग्रुप में शामिल अक्षत मालवीय उम्र १४ वर्ष की एक स्टॉप डेम में डूबने से मौत हो गयी l खाना खाने के बाद ग्रुप के कुछ सदस्य कुण्ड में नहाने चले गए, उनमे अक्षत मालवीय भी था जो अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था l नहाते समय दो बच्चे डूबने लगे तो जो तैरना जानते थे उन्होंने उन दो बच्चों को बचाया पर अक्षत की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी, पानी से निकलकर उसको इटारसी लाया गया जहाँ हॉस्पिटल में उसको मृत घोषित कर दिया l