सतना। मैहर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मरीज आनंद राम पिता कुंजीलाल प्रजापति 50 वर्ष निवासी नादन बरहिया जो कि दिनाक 21 अक्टूबर को उपचार के लिए भर्ती था लेकिन उसी दिन उसने अस्पताल परिसर में 2 बार आत्महत्या करने का प्रयास किया । एक बार सुबह अस्पताल में टॉयलेट के अंदर फासी लगाने का प्रयास किया और दूसरी बार उसी टॉयलेट में रात्रि में पावर बिजली की तार तोड़ कर करेंट लगा लिया बेहोसी की हालत में मरीज को रात 11 बजे मैहर से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया मरीज की आत्महत्या करने के पीछे क्या मामला था अभी पता नही चला है । लेकिन इस मामले की पुलिस को कोई जानकारी नही । अस्पताल प्रबंधक मामले को दबाने में जुटा ।