उमरिया- तेन्दूपत्ता संग्राहको के हित मे अधिकार रैली का आयोजन किया गया है जिसमे आवास हेतु वन भूमि का पट्टा, एकलव्य योजना के तहत छात्रो को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा, महुआ फूल खरीदी, संग्राहको को आवश्यक सुविधायें, वनोपज संग्राहक किसानो के लिये ट्यूब बेल, रंगमंच, सामुदायिक भवन निर्माण से लेकर तेंदूपत्ता संग्रहण मे व्यापक पैमाने पर किये गये भ्रष्टाचार और संग्राहको के शोषण के विरोध मे विशाल रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा और मामले मे निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की माँग समिति द्वारा की जायेगी! उक्ताशय की जानकारी देते हुए म.प्र.वनोपज सहकारी कर्मचारी एवं संग्राहक कल्याण समिति के प्रदेश प्रवक्ता मोहन द्विवेदी ने बताया कि बीते वित्तीय वर्षो मे वनमंडल उमरिया द्वारा वनोपज एवं तेंदूपत्ता संग्राहको का जमकर शोषण किया गया है! म.प्र. सरकार द्वारा संग्राहको के हितो मे चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओ मे अधिकारियों द्वारा मनमानी करते हुए जरूरतमन्दो को लाभ से जानबूझ कर वंचित रखा गया! तेंदूपत्ता संग्राहको को प्रदाय की जाने वाली सामग्रियो को वितरित ही नही किया गया, इसके अलावा फड़मुन्शियो से सांठगांठ कर संग्राहको की पत्तियो को मनमानी तौर पर लिखा गया जिसमे तकरीबन प्रति संग्राहक से 30 प्रतिशत तेंदूपत्ती की गड्डी काट ली गई! वर्तमान हालात ये हैं कि अभी तक कई संग्राहको को राशि नही भेजी गई और इस तरह से रंगमंच से लेकर अन्य कार्यो और योजनाओं मे भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है! श्री द्विवेदी ने वनोपज एवं तेंदूपत्ता संग्राहको से अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच कर रैली को सफल बनाने की अपील की है!
म.प्र.वनोपज सहकारी कर्मचारी एवं संग्राहक कल्याण समिति द्वारा
तेन्दूपत्ता संग्राहको के हित मे अधिकार रैली का आयोजन 23 अक्टूबर को