उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आज़म खान एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे, किठोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास सिर्फ धर्म होता है वह राज नहीं कर सकते, जिनके पास राजधर्म होता है वही राज करते हैं क्योंकि राजधर्म का मतलब है जिओ और जीने दो l भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए गए बयान पर आज़म खान ने कहा कि जो मीट का कारोबार करते हैं वही ताजमहल को गाली देते हैं l उन्होंने कहा की गुलामी की सारी निशानियाँ मिटा देना चाहिए l