उमरिया I मानपुर मुख्यालय में सुक्रवार की साम को करीब 7 बजे के आस पास बंधा तिराहा निवासी राजकमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई राजू सोनी जो कि मानसिक रूप से पूरी तरह विछिप्त है जिसे मुहल्ले के ही सराबी अर्जुन सिंह द्वारा सराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए पहले तो मारपीट किया गया विछिप्त द्वारा अपनी जान बचाते हुए अपने घर की ओर भागने पर सराबी अर्जुन सिंह ने मोटर साइकिल से विछिप्त को दौड़ाने लगा विछिप्त राजू सोनी जैसे ही अपने घर के बाउंड्री के अंदर पहुंचा ही था कि उसके ऊपर मोटरसाइकल चढ़ा कर घायल कर दिया गया और फिर मारपीट करने लगा जिस पर विछिप्त के भाई राजकमल सोनी ने मौके पर आ कर बीच बचाव किया तो सराबी द्वारा उसके सांथ भी मारपीट करने लगा जिससे वह छुड़ाकर अपने घर के भीतर जाकर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई.
मारपीट व मोटरसाइकल चढ़ा देने के डर से विछिप्त ने घर छोड़ अन्यत्र जगह भाग गया था जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद सुबह मिला जहाँ उसके सरीर पर कई जगह चोट के निसान देखने पर उसे मानपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाकर समुचित इलाज कराया गया .
गालीगलौज करते हुए खुलेआम दे रहा था जान से मार देने की धमकी
राजकमल सोनी ने बताया कि अर्जुन सिंह एक अपराधी प्रवत्ति का आदमी है जो की पहले भी हत्या व हत्या के प्रयास जैसी कई घटनाओं का आरोपी है जो कि घंटों रास्ते मे खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा था जो कि मुहल्ले के सभी लोग सुने हैं जिससे डरा सहमा परिवार रात के अँधेल में परिवार के सभी लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चोरी चुपके घर से निकल कर दूसरे घर मे जाकर रात विताई व राजकमल सोनी व उनकी मां ने रात में ही थाना पहुंच घटना की जानकारी दर्ज कराई जिसमे पुलिस द्वारा धारा 323,294,506,के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है
हुआ भी वही जो हमेसा होता है
मानपुर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच मौका मुआयना करते हुए आरोपी की तलाश की गई लेकिन आरोपी अपने घर मे नही मिला जिसकी तलास पुलिस द्वारा की जा रही है.