राजगढ़ /ब्यावरा /करनवास बीती रात्रि दिनाक 21 /10/2017 को पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर से थाना करनवास पुलिस द्वारा मय फोर्स के अवैध शराब से भरी इंडिगो कार क्रमांक MP36 C1653 क़ो आगरा बॉन्बे रोड पर कार का पीछा कर गिट्टी मशीन व कचनारिया जोड के बीच गुरु कृपा ढाबा के सामने रोड के किनारे से जप्त किया गया जिसमे कार की कीमत लगभग 5 लाख रूपय बतायी जा रही है कार से एक मोबाइल हल्के कत्थई रंग का पुराना कीमती करीबन ₹10000 एवं 16 पेटी अवैध शराब विंध्यांचल पीलूखेड़ी फैक्ट्री की बनी हुई कीमती करीबन ₹40000 की बरामद की गई कार का चालक वाहन रोड के किनारे छोड़कर भाग गया इस कार चालक के विरुद्घ थाना करनवास में अपराध क्रमांक 135/2017 धारा 34 (2)आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब का परिवहन करती इंडिगो कार जब्त