गुजरात - गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दाव खेला है l कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपनी रणनीति के तहत पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और भाजपा विरोधी ताकतों को न्योता दिया है और कहा है कि मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ें l गुजरात में कांग्रेस के आक्रामक रुख से राजनैतिक पंडितों के गणित गड़बड़ा गए हैं l