इटारसी - इटारसी स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम अपनी चरम सीमा को पार कर रहा है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण देखिये कि यात्रीगण प्लेटफार्म नंबर 1 पर पंजाब मेल का इंतज़ार कर रहे थे पूछताछ खिड़की भी प्लेटफार्म नंबर 1 ही बता रही थी पर अचानक कुछ देर बाद लगातार ३ बार अनाउंसमेंट होता है कि पंजाब मेल प्लेटफार्म नंबर २ पर आएगी इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड भी यही बताता है तो यात्री प्लेटफार्म नंबर २ की तरफ भागते हैं वहां जाकर पता चलता है की गाडी तो प्लेटफार्म नंबर 1 पर ही आ गयी है, यात्री फिर भागकर प्लेटफार्म नंबर 1 पर जाते हैं तब तक गाड़ी रवाना हो चुकी होती है l कुछ यात्री ट्रेन में घुस पाते है कुछ नहीं इस उहापोह में बड़ी दुर्घटना घट सकती है, भगदड़ मच सकती है, जिसमे कई लोगों की जान भी जा सकती है ऐसे में हमारा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीयों से कहना है कि इटारसी के निकम्मे व नाकारा व भ्रष्ट रेल अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करें जिससे इन लोगों पर कुछ तो लगाम लग सके।
इटारसी रेलवे स्टेशन पर अंधेर नगरी चौपट राजा की त्रासदी जारी