पिपरिया - हर बार की तरह इस बार भी शहर में दिवाली की रौनक देखते ही बनती थी, पिपरिया का हर नागरिक दिवाली धूमधाम से मना रहा था और एसडीओपी एवं थाना प्रभारी दलबल के साथ मुस्तेदी से सुरक्षा का जायजा ले रहे थे l इसके बाबजूद भी लोग सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर दो असामाजिक तत्व गलत साइड पर जा रहे थे पुलिस ने उन्हें रोककर समझाना चाहा पर वो पुलिस वालों से ही अभद्रता करने लगे और गाली गलौंच पर उतर आये, फिर भी उन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी और उनको छोड़ दिया गया l जिसके कारन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हुए कि उन्होंने १०८ गाड़ी के ड्राइवर मनीष मंडलोई पर जान लेवा हमला कर दिया उसका कसूर केवल इतना था कि उस रात वो भी पुलिस वालों के साथ था l इन सब बातों का जिक्र यहाँ इसलिए किया जा रहा है कि पिपरिया में क्राइम बढ़ता जा रहा है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्होंने पुलिस को ही टारगेट करना शुरू कर दिया है और सरेआम कानून का मजाक बनाया जा रहा है l इन असामाजिक तत्वों को राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है जिससे इन गुंडों की हिम्मत और बढ़ गयी है l पुलिस के बड़े अधिकारीयों से हमारा कहना है कि इस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलायें ताकि अपराधियों में पुलिस को लेकर खौफ पैदा हो और भयाक्रांत आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करे l
पिपरिया - पिपरिया में बढ़ रही है गुंडागर्दी राजनीतिक गुंडों के आगे पुलिस नाकाम साबित हो रही है