होशंगाबाद - रसूलिया क्षेत्र के प्रताप नगर में पुलिस ने १३ जुआरियों को गिरफ्तार किया है और उनसे ८४ हजार रूपये भी जब्त किये हैं l दीपावली के मद्देनज़र यह पुलिस की बड़ी कार्यवाही है, एस पी सक्सेना ने बताया कि जुआरियों को गिरफ्तार करके देहात थाने लाया गया है हालाँकि बाद में सबको जमानत भी दे दी गयी l पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमे मुकेश नागरे, माखन मीना, विवेक देवड़ा, धर्मेन्द्र चौकसे, विक्रांत सिंह, सुदीप गौर, आशीष अग्रवाल, भागीरथ मीना , अमित गौर, रूपसिंह चौहान, मान सिंह राजपूत, विपिन साहू एवं अतुल यादव प्रमुख हैं, ये सभी सुदीप गौर के घर के सामने जुआ खेल रहे थे l
होशंगाबाद - एक दर्जन से ज्यादा जुआरी गिरफ्तार, ८४ हजार रूपये जब्त किये गए