भोपाल - चिरायु हॉस्पिटल से एक ह्रदय विदारक घटना की खबर आ रही है की एक ७ माह की बच्ची की ५ वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी है और बच्ची को बचाने के लिए उसकी माँ ने भी छलांग लगाई, माँ की हालत गंभीर बनी हुई है l बता दें कि खानू गाँव निवासी मनोज कुशवाहा अपनी पत्नी और बच्ची का इलाज कराने चिरायु हॉस्पिटल लाया था, बच्ची का नाम दिव्यांशी और उसकी माँ का नाम ज्योति कुशवाहा है l खजुरी सड़क पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है l हॉस्पिटल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि घटना ५ वीं मंजिल की है और बच्चों एवं महिलाओं का उपचार ग्राउंड फ्लोर पर ही होता है ऐसे में इनका ५ वीं मंजिल पर पहुंचना भी संदेह के घेरे में आ रहा है  l