खंडवा - हनुवंतिया में रविवार को जल महोत्सव के पहले ही दिन सैलानियों के लिए बनाए गए टेंट में भीषण आग लग गई।हनुवंतिया की वीआईपी टेंट नगरी के पीछे कुछ टेंटों में रविवार रात्रि करीब 9.30 बजे आग लग गई। इससे छह टेंट पूरी तरह जल गए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी टहल रहे थे। आग लगने वाली जगह पर भी वे पहुंच गए। यहां प्रमुख सचिव हरिरंजन राव को उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर में एक-एक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए।बताया जाता कि जिस समय टेंट में आग लगी तब उनमें कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आगजनी में करीब दर्जन टेंट जलकर खाक हो चुके हैं। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हनुवंतिया जल महोत्सव - ६ पंडालों में भीषण आग मुख्यमंत्री समेत सभी सकुशल