जानकारी के मुताबिक, बडनगर निवासी दिनेश प्रजापति ने चिंतामन मंदिर में शादी की थी। शादी कराने वाली महिला ने इसके बदले 80 हजार रुपए भी लिए थे। लेकिन शादी के अगले ही दिन दुल्हन उसके घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तस्वीरों और मोबाइल नंबरों के आधार पर ‘लुटेरी दुल्हन’ की तलाश शुरू की। सबसे पहले इंदौर के गौरी नगर निवासी सीमा उर्फ दुर्गा उर्फ दिव्या को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर इंदौर निवासी उसकी मुंहबोली मामी और मामा को भी गिरफ्तार किया। तीनों से हुई पूछताछ में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह शादी के नाम पर ज्यादा उम्र के लड़कों, विधुर और तलाकशुदा व्यक्तियों को अपना शिकार बनाता था। गिरोह में सीमा सबसे खूबसूरत है। इस वजह से उसे दुल्हन बताकर शिकार को जाल में फंसाया जाता था। इसके लिए दूसरी महिला खुद को उसकी मामी बताती थी और रिश्ता पक्का होते ही गिरोह के बाकी सदस्य सक्रिय हो जाते थे। पहले तो ये गिरोह शादी के नाम पर मोटी रकम वसूलता था, फिर मंदिर या किसी जगह पर शादी कर दुल्हन को विदा करा देता था और उसके अगले दिन वह ससुराल के लोगों को सोता हुआ छोड़कर कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। गौरतलब है की इस प्रकार के और भी मामले सुनने में आये हैं l होशंगाबाद और खंडवा जिले में भी लुटेरी दुल्हन के तार जुड़े होने की आशंका है l
सुहागरात की सुबह घर के कीमती सामान के साथ गायब हुई लुटेरी दुल्हन