शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने अयोध्या में भगवान राम की भव्य मूर्ति लगाने के यूपी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड इस काम में सहयोग करेगा l रिजवी ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर वर्ष 2018 में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए. उन्होंने कहा कि बोर्ड राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को आपसी समझौते से हल कराने को लेकर सक्रिय है. बोर्ड ने पक्षकारों से बात भी की है और सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष भी रख चुका है l
अयोध्या में राम की भव्य मूर्ति लगाने में सहयोग करेगा शिया वक्फ बोर्ड