भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दिन सागर जिले की खुरई कृषि उपज मण्डी में होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खुरई में यह समाहरोह दोपहर एक बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। इसी दिन प्रदेश की 257 मण्डियों में भी किसान सम्मेलन होगा। प्रदेश के 26 जिलों में मंत्रि-परिषद के सदस्य और शेष 25 जिलों की कृषि उपज मण्डियों में सांसद, विधायकगण एवं जन-प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। *मंत्रीगण, कृषि उपज मण्डी, जिला* -वित्त मंत्री जयंत मलैया, दमोह, दमोह. -पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, खुरई, सागर. -जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डबरा, ग्वालियर. -स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह, खण्डवा, खण्डवा. -कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन, छिन्दवाड़ा, छिन्दवाड़ा. -स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह, गुना, गुना. -खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जबलपुर, जबलपुर. -राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, भोपाल, भोपाल. -महिला विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस, मंदसौर, मंदसौर. -खेलमंत्री श्रीमती यशोधरा सिंधिया, कोलारस, शिवपुरी. -ऊर्जा मंत्री पारस जैन, उज्जैन, उज्जैन. -उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सतना, सतना. -पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य, धार, धार. -लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, बरेली, रायसेन. -नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, इंदौर, इंदौर. -गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह, खुरई, सागर. -उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, लश्कर, ग्वालियर. -तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, देवास, देवास. -राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, हरदा, हरदा. -चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन, सिवनी, सिवनी. -संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, आगर-मालवा, आगर-मालवा. -राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, कटनी, कटनी. -राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, टीकमगढ़, टीकमगढ़. -सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, सीहोर, सीहोर. उद्यानिकी राज्य मंत्री -सूर्यप्रकाश मीणा, विदिशा, विदिशा.