25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा और आगजनी की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने की प्लानिंग में इस्तेमाल हनीप्रीत की डायरी, लैपटॉप और मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है l सूत्रों के मुताबिक हिंसा वाले दिन साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तमाम रास्तों के नक्शे, हनीप्रीत की उस दौरान हुई बातचीत और डायरी में डेरा से होने वाले तमाम आर्थिक लेन देन सहित डेरा प्रमुख के साथ नजदीकियों के बारे में भी इससे खुलासा होगा। अब तक हनीप्रीत और विपासना इसलिए आमने सामने पूछताछ के लिए नहीं हो रही थी, क्योंकि इस साजिश का खुलासा न हो सके। नीप्रीत से हुई गहन पूछताछ में उसने हिंसा की साजिश में मोबाइल, लैपटॉप और डायरी के बारे में उसने पुलिस को सिरसा के डेरे में होने की बात कही थी l
हनीप्रीत का मोबाइल लैपटॉप और डायरी बरामद