मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के मुंगावली के गणेश शंकर विद्यार्थी कॉलेज में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के छात्र-छात्राओं से संवाद करना उच्च शिक्षा विभाग को इतना नागवार गुजरा कि विभाग ने पूरे आयोजन को राजनैतिक करार देते हुए कालेज के प्राचार्य को ही निलंबित कर दिया l हालांकि, प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि सिंधिया छात्र-छात्राओं के आमंत्रण पर करियर काउंसलिंग के लिए आए थे l सिंधिया समर्थकों ने उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले को शिवराज सरकार की दमनकारी नीतियों का परिणाम बताया है l