दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई है l यह वारदात दोपहर दो बजे की दिल्ली सचिवालय भवन के सामने की बतायी जा रही है. यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है. मामले में आगे की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यह उनकी ब्लू रंग की कार थी, जिसका इस्तेमाल वह दिल्ली चुनाव के दौरान खूब करते थे l उन्होंने कई ऐतिहासिक मौकों पर इस कार का इस्तेमाल किया. दिल्ली के सीएम बनने के बाद पहली बार वह इसी कार से दफ्तर पहुंचे थे l
अरविन्द केजरीवाल की कार चोरी