दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार देसी गायों से दुग्ध उत्पादन करने वालों को नंद बाबा पुरस्कार देगी। दुग्ध विकास विभाग की ओर से बुधवार को गन्ना संस्थान में गोकुल पुरस्कार वितरण समारोह में दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भले हमारा प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देशभर में पहले नंबर पर है, लेकिन प्रदेश की क्षमता के हिसाब से उत्पादन और बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए सरकार अब जिलास्तर पर देसी गाय से सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाले को 51 हजार रुपये और प्रदेशस्तर पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
देशी गाय पालने पर मिलेगा नगद इनाम