श्योपुर - जिले के कराहल थाना अंतर्गत एक किसान आदिवासी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण कराहल थाने के टीआई द्वारा उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिया था। जिससे किसान आहत हो गया था। इसके चलते उसने घर आकर जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक किसान के परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी को की है। जानकारी के अनुसार जिले के कराहल थाना अंतर्गत रहने वाले आदिवासी किसान परमाल आदिवासी निवासी आमवाला सहराना की जमीन पर दबंग बल्लू आदिवासी के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परमाल आदिवासी विगत 4 अक्टूबर को कराहल थाने गया था, जहां मौजूद थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसे केस वापस लेने के लिए दबाब बनाया। टीआई ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई के बजाय उसे थाने से भगा दिया था। टीआई की प्रताडना से तंग आकर परमाल ने घर आकर जहर खा लिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थानेदार की फटकार सुनकर आदिवासी किसान ने दी जान