रेल मंत्रालय जल्द ही देश भर में मौजूद अपनी प्रिंटिग प्रेसों को बंद कर देगा। रेलमंत्री पियूष गोयल द्वारा बुलाई गई मैराथन बैठक के बाद इसका फैसला लिया गया है। यहां काम कर रहे स्टाफ को हटा कर के उनको दूसरे विभागों में शिफ्ट किया जायेगा l रेलवे की इन प्रिंटिंग प्रेस में ज्यादातर टिकट, फॉर्म और किताबें छपा करती थी। अब इन सबका डिजिटाइजेशन होने की वजह से ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। रेलवे में अब रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं।
डिजिटल इंडिया के चलते रेलवे की १४ प्रिंटिंग प्रेस पर लगा ताला