सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिसवाला मोटरसाइकिल सवार परिवार के सामने हाथ जोड़े खड़ा नजर आ रहा है l दरअसल लोगों को सुरक्षा का बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद जब इस पुलिसवाले ने एक मोटरसाइकिल पर परिवार के 5 लोगों को सवार देखा, तो वह उनके सामने हाथ जोड़ कर खड़े हो गए l उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है l यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की है जिसे कर्नाटक कैडर के आईपीएस ऑफिसर अभिषेक गोयल ने मंगलवार सुबह 7 बजे ट्वीट किया था, जिसके बाद यह अब तक 3 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट की जा चुकी है l
धन्य है आपकी सवारी, परिवार सहित यमराज को चुनौती