तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किडनैपर्स के चंगुल से मुक्त कराए गए नवजात बच्चे की मुस्कुराती तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में चार माह का फैजान और नामपल्ली इलाके के एसएचओ आर संजय कुमार एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। बेहद प्यारी लग रही यह तस्वीर आईपीएस अधिकारी स्वाती लकड़ा ने गुरुवार को शेयर की थी।  काश पुलिस और आम इंसान अगर एक दूसरे को देखकर ऐसे ही हमेशा मुस्कुराएँ तो फिजा बदल सकती है और पुलिस की छबि भी l