दिल्ली मेट्रो का कित्य बढ़ाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो के नुकसान की भरपाई करने की बात कही है. उन्होंने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि किराया नहीं बढ़ाने पर मेट्रो को होने वाले नुक़सान की भरपाई करने के लिए उनकी सरकार तैयार है. केजरीवाल ने चिट्ठी में ये भी साफ किया है कि दिल्ली सरकार मेट्रो का अधिग्रहण करने को तैयार है l अपनी चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा है कि किराया न बढ़ाने पर डीएमआरसी को होने वाले नुकसान का 50 फीसदी पैसा दिल्ली सरकार देगी. साथ ही शर्त भी रखी है कि मेट्रो के नुकसान का 50 फीसदी केंद्र भी दे l