हरदा = जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष पाटिल को अध्यक्ष पद से हटाया गया गौरतलब है कि पोखरनी सोसायटी अंतर्गत आर्थिक अनियमितताओं में लिप्त पाए जाने पर जॉइंट रजिस्ट्रार ने बैंक अध्यक्ष को पद से हटाया है बता दें कि बैंक के अनुबंधित वाहन से नेपाल घूमने की जगह किसानों से भेंट वार्ता दर्शाने के संबंध में एक शिकायत में लोकायुक्त द्वारा शिकंजा कसे जाने की पूरी संभावना है l विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मामले में लोकायुक्त में लगभग जांच पूरी हो चुकी है जल्द ही पाटिल पर लोकायुक्त अपनी कार्रवाई की तैयारी में है l
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष को पद से हटाया, पद का दुरुपयोग करने का आरोप