भोपाल - 

महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि भोपाल उनके घर जैसा है। यहां एक ज्‍वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने आए अमिताभ ने यह बात कही। शोरूम का शुभारंभ करने से पहले प्रशंसकों से चर्चा कर अमिताभ ने खुद को भोपाल का जमाई बताया। उन्होंने रिबन काटकार शोरूम का उद्घाटन किया और शगुन के तौर पर रूपए भी दिए। इसके बाद उन्होंने जया बच्चन के साथ शोरूम का दौरा भी किया। महानायक ने प्रशंसकों को अपनी बुलंद आवाज से संबोधित किया। इस दौरान अमिताभ की एक झ्‍लक पाने के लिए बड़ी संख्‍या में प्रशंसक मौजूद थे।