होशंगाबाद - रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक की मोबाइल लोकेशन शुक्रवार को बदल गई। युवक की नई लोकेशन गाडरवाडा़ की तरफ मिल रही है। जाँच टीम यहां से उसे ट्रेस करेगी। ये युवक कौन है इसकी जांच की जा रही है। एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा है। जांच तेज की कर दी है। जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपी लोकेशन बदल रहा है।
होशंगाबाद - लोकेशन बदल रहा है रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला