होशंगाबाद - पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की चुनाव से पहले नर्मदा परिक्रमा से राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ सकता है। दिग्विजय सिंह के अनुज और पूर्व सांसद लक्ष्मणसिंह ने प्रदेश सरकार पर यात्रा के दौरान सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा- सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वयं को प्रचारित करने के लिए करोड़ों रुपए फूंक रहे हैं। नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा- सरकार ईशा फाउंडेशन को दिए गए 860 करोड़ रुपए का हिसाब दे। सिंह ने कहा मैं फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव का सम्मान करता हूं। लेकिन जनता के सामने आए कि फाउंडेशन 860 करोड़ रुपए को नदी संरक्षण में कहां और कैसे खर्च करेगी। लक्ष्मण सिंह ने कहा पंचायती राज व्यवस्था दिग्विजय सिंह ने ही लागू की।