उमरिया। दोपहर 12 बजे मुख्यालय स्थित वार्ड नम्बर 10 निवासी महिला रागनी पति अश्वनी बर्मन उम्र 30 वर्ष अग्नि की चपेट में आ गयी इस घटना में महिला 85 फीसदी से अधिक प्रभावित बताई जा रही है।घटना के बाद पीड़िता को परिजन एवम स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार कर शासकीय चिकित्सको ने पीड़िता को जबलपुर रेफर किया है।इस मामले में अग्निदग्धा महिला अधिक प्रभावित होने की वजह से घटना के कारण सम्बन्धी कोई भी बयान नही दे सकी है।इस मामले में अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता गम्भीर थी जिन कारणों से पीड़िता के बयान नही हो सके है।
महिला आ गई अग्नि के चपेट में