भोपाल। राज्य शासन ने आनावारी प्रतिवेदन के आधार पर 23 जिलों की 127 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। इनमें भोपाल की दोनों तहसीलों बैरसिया और हुजूर को घोषित कर दिया है। आदेश के मुताबिक जिन तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है उनमें भोपाल की दोनों हुजूर व बैरसिया, विदिशा की 11 तहसील विदिशा, बासौदा, त्योंदा, कुरवाई, पठारी, सिरोंज, लटेरी, ग्यारसपुर, गुलाबगंज, नटेरन व शमशाबाद, सीहोर की 8 तहसील सीहोर, श्यामपुर, आष्टा, जावर, इछावर, बुदनी, नसरुल्लागंज व रेहटी शामिल हैं। उज्जैन की सात तहसीलें उज्जैन, घटिया, खाचरौद, नागदा, बड़नगर, महिदपुर व तराना, नीमच की छह तहसीलें नीमच, जीरन, जावद, सिंगौली, मनासा, रामपुर, रायसेन की नौ तहसीलें रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, गौहरगंज, बरेली, बाड़ी, उदयपुरा व सुल्तानपुर, राजगढ़ जिले की सात तहसीलें राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, सारंगपुर व पचौर, खंडवा जिले की खंडवा, पंधाना, पुनास, हरसूद तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है।