उमरिया । वन परिक्षेत्र नोरोजाबाद अंतर्गत ग्राम बरहाई (कुदरी) निवासी चमेलिया पिता पुनऊ सिंह गोंड ने कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर अपनी व्यथा सुनाते हुवे बताया कि हमारे स्वामित्व की भूमि में लगे सागौन के पेड़ को स्थानीय नारायण सिंह,ललन सिंह,मंगल सिंह ने चोरी छिपे कटवा दिया है और मोटी रकम में बेच भी दिया है इसकी शिकायत सम्बन्धित परिक्षेत्र नोरोजाबाद में अगस्त माह में की गई थी परन्तु कोई कार्यवाही नही की गई।पीड़िता ने बताया कि उनलोग अब भूमि में और लगे सागौन के पेड़ों को काटने की बात कह रहे है और विरोध करने पर मारपीट की बात भी कह रहे है।असहाय पीड़ित महिला ने शिकायत कर मांग की है कि सभी आपराधिक प्रव्रत्ति के लोग है ऐसे लोगों पर जांच कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।*
शिकायत होने पर नही हो रही कार्यवाही