एमपी में विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद अधिकारी इन की पूछ-परख तक नहीं करते. जिससे आलम ये है कि करोड़ों रुपए का विकास कार्य बर्बाद हो जाता है l ऐसा ही कुछ नजारा मध्य प्रदेश के नीमच जिले में देखने को मिल रहा है. यहां हाल हवाई पट्टी की दशा सुधारने के लिए पीडब्लूडी विभाग ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे. लेकिन देखरेख के अभाव के चलते एक बार फिर से हवाई पट्टी लावारिस अवस्था में आकर आम रास्ते में बन चुकी है l सरकार ने करोड़ो रुपए खर्च करके जो हवाई पट्टी बनाई थी, उस पर अब लोग टहलते हुए और मोटरसाइकिलें चलाते हुए नजर आते हैं.
नीमच हवाई पट्टी पर दौड़ रही हैं बाइक लोगों ने बनाया आम रास्ता