सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी)  के अमेरिका से खरीदे  गए कच्चे तेल की पहली खेप सोमवार को इसके पारादीप रिफाइनरी पहुंच गई है। यह खेप उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पर वेरी लार्ज क्रूड कैरियर ( वीएलसीसी ) पोत के जरिये पहुंची है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है। आइओसी ने बीते जुलाई में अमेरिकी कच्चे तेल की खरीदी  की थी। पहली खेप के यहां पहुंचने के साथ ही अमेरिकी कच्चे तेल की भारत में भारी आपूर्ति शुरू होने का रास्ता भी खुल गया है। उल्लेखनीय है कि आइओसी के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भी अमेरिकी कच्चा तेल आयात करने का प्रयास कर रही हैं।