कोटखाई में गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग हो गई है। अब इन आरोपियों को गांधीनगर से शिमला लाया गया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। 11 अक्तूबर को मामले पर हाईकोर्ट में सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट जमा करवाएगी। सूत्र बताते है कि शनिवार रात दुराचार और हत्याकांड के आरोपियों को कंडा जेल पहुंचाया गया।