कोलकाता में पूर्वी वर्द्धमान जिले के दैहात स्टेशन के पास एक चलती हुई ईएमयू लोकल ट्रेन के ड्राइवर के अचानक बेहोश होने के बाद ट्रेन के यात्री बाल बाल बच गये l पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर एन महापात्र ने कहा कि जब मोटरमैन को तबियत सही नहीं लगी तो उसने ट्रेन को तत्काल रोक दिया जिससे यात्री बच गये l ट्रेन के गार्ड और कुछ यात्रियों की मदद से ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया l