जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह बीएसएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर बाद हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में गृह मंत्रालय के तमाम आला अधिकारी शामिल होंगे. खबर है कि बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी चीफ और रॉ प्रमुख शामिल होंग. इस बैठक में कश्मीर में सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जाएगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कश्मीर में 3 अलग-अलग गुटों में 12 आतंकी छिपे है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सोमवार को पाकिस्तान की तरफ से कई जगह सीजफायर का उल्लघंन के दौरान ही कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो जगह घुसपैठ की कोशिश को नकाम कर दिया था. लेकिन मंगलवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट के पास स्थित बीएसफ की 182वीं बटालियन के कैंप में घुस गए, सेना की राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया है. अभी तक २ आतंकी के मारे जाने की खबर है. इस एनकाउंटर में 4 जवान घायल हुए है.