भारतीय रेलवे जल्दी ही टिकिट अपग्रेड के नियम को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि रेलवे अब उन यात्रियों का ही टिकटअपग्रेड करेगी, जिन्होंने डिजिटल पेमेंट के जरिए टिकट खरीदा है l रेलवे सूत्रों के मुताबिक अगर डिजिटल पेमेंट वालों के टिकट ही अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उस स्थिति में अगर किसी यात्री ने डिजिटल पेमेंट करके थर्ड एसी का टिकट लिया है लेकिन अगर सेकंड एसी में जगह खाली है तो ऐसे यात्रियों को टिकट अपग्रेड करने में प्राथमिकता दी जा सकेगी. इसी तरह से सेकंड एसी वाले यात्रियों की भी सीट ऐसी स्थिति में अपग्रेड हो सकती है l इंडियन रेलवे के सूत्रों का कहना है कि अभी यह प्रस्ताव ही है और इस पर रेलवे में विभिन्न स्तरों पर विचार किया जा रहा है l
रेलवे जल्दी ही बदल सकता है टिकिट अपग्रेड का ये नियम