रिलायंस जियो देश की इकलौती ऐसी कंपनी है जो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा देती है। सितंबर 2016 में ही रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के समय मुकेश अंबानी ने बता दिया था कि जियो की वॉयस कॉलिंग हमेशा के लिए फ्री होगी। टेलीकॉम सेक्टर की अन्य कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग के नाम पर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट देती हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो भी अनलिमिटेड कॉलिंग को घटाकर 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट करने जा रही है। कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि जियो के कुछ यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो कंपनी की नजर में आ चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ यूजर्स जियो नेटवर्क का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए कर रहे हैं। इस तरह वो यूजर्स निशाने पर हो सकते हैं जो जियो वॉयस कॉलिंग की इस्तेमाल प्रतिदिन 10 घंटे से ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि यह बात भी बताई गई है कि लिमिट सिर्फ प्रतिदिन की होगी। अब देखना ये है की जिओ इसकी आधिकारिक घोषणा कब करता है