सीहोर - प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, नया मामला बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबला केलवाडी से सामने आया है कि यहाँ के किसान बने सिंह उम्र ३० वर्ष पर करीब ५ लाख रूपये का कर्ज था इस वर्ष सोयाबीन की पूरी फसल चौपट होने से उसकी उम्मीद टूट गयी और इसके चलते ही रविवार सुबह खेत में स्थित घर में उसका शव फंदे से लटका मिला l मृतक के चचेरे भाई ने बताया की मृतक पर लाखों का कर्ज था और उसकी सारी उम्मीद सोयाबीन की फसल पर लगी हुई थी पर १० एकड़ जमीन में केवल ४ बोरी सोयाबीन ही हुआ इसलिए बनेसिंह ने ये कदम उठाया है l सरकार किसानों के हित में काम करने के बड़े बड़े दावे कर रही है और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है न जाने कब थमेगा ये सिलसिला या किसी नए बबंडर का रूप लेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा l
एक और अन्नदाता ने समाप्त की अपनी जीवनलीला