गुजरात - इस साल के आखिर में गुजरात विधान सभा चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव से कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आलोचनाओं की बाढ़ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह को कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए, “विकास गांदो थायो छे” (विकास पगला गया है) की चिंता सता रही है। कांग्रेसी नेता सोशल मीडिया पर इस संदेश को प्रचारित-प्रसारित रहे हैं। गुजरात के कांग्रेसी नेता टूटी हुई सड़कें, पुलों और अधूरे निर्माण कार्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुउख दिव्य स्पंदन ने इंडिया टुडे से कहा, “हमारे पास बीजेपी जितनी ताकत और पैसा नहीं है और हमने देर से शुरुआत भी की लेकिन अब हमारे पास एक सोशल मीडिया टीम है जिसमें 85 प्रतिशत महिलाएं हैं जो चौबीसों घंटे पार्ट के लिए डिजिटल संसार में काम करती हैं।” रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन का असर पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता पर भी पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच राहुल गांधी को करीब 10 लाख नए लोगों ने ट्विटर पर उन्हें लाइक किया है।
कांग्रेस के नए स्लोगन से अमित शाह की परेशानी बढ़ी, ट्वीटर पर राहुल गाँधी की लोकप्रियता में इजाफा