अभी हाल ही में किसानों की मौत का सदमा झेल रहे शिवराज सिंह पुनः किसानों को अपनी झोली में लेने के मुद्दे पर काम करते नजर आ रहे है | किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गयी है। इसका ताजा उदाहरण बिजली विभाग के कार्यालय में देखने को मिल रहा है |
बिजली विभाग अब ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिसमें किसानों व गरीबों का पुराना बकाया बिल फ्रीज कर दिया जाएगा। साथ ही उनके लिए बिल भुगतान की तीन कैटेगरी बनायीं जाएगी । इसमें अधिकतम 400 रुपए का भुगतान हर माह ऐसे उपभोक्ताओं से लिया जाएगा | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आगामी दिनों के लिए और भी लोकलुभावन योजनाएं बनाने का काम ऊर्जा विभाग के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं।