तलेन: बुराई पर अच्छाई का दशहरे का पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया हिन्दू धर्मिक उत्सव समिति के तत्व धान में बड़े मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ चल समारोह में विमान में भगवान राम दरबार की मूर्ति थी व आखड़ो के कलाकारों के द्वारा हैरतगेज करतबों की प्रस्तुति दी गयी नगर परिषद द्वारा निर्मित 35 फ़ीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया पुतला दहन के पूर्व आकर्षक आतिशबाजी की गयी आतिश बाजी एवम पुतला दहन को देखने के लिये हजारो की संख्या में नागरिक रावण दहन स्थल पहुचे भगवान की आरती के पश्यात नगर के पटेल नारायण सिंह यादव ने रावण के पुतले में आग लगाई इससे पूर्व उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव आखड़ो के उस्तादों का दसहरा मैदान पर साफ़ा बांध कर स्वागत किया पुलिस प्रशाशन व्यवस्था सरहनीय रही ।
धु धु कर आकर्षक आतिशबाजी कर 35 फ़ीट ऊंचे रावण का हुआ दहन