उमरिया। विकटगंज स्थित शासकीय विद्यालय के समीप शहपुरा मार्ग पर दोपहिया वाहनों के भिड़ने से एक युवक गम्भीर बताया जा रहा है जिनका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफेर किया जा रहा है।बताया जाता है कि घायल युवक कमल पिता अच्छे लाल प्रजापति उम्र 28 निवासी चंदवार शहपुरा मार्ग की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे कारीमाटी निवासी राजीव सिंह एवम अनुराग सिंह अपनी दोपहिया वाहन से अनियंत्रित होकर भीड़ गए प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों वाहन दूर चले गए एवम वाहन चालक भी दूर जा गिरे।इस घटना में बाकी दोपहिया सवारों को ज्यादा चोट नही बताई जा रही है।घटना को लेकर 108 ईंएमटी आबिद शेख ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद फौरी तौर से घटना स्थल पहुंचा गया है एवम समय पर गम्भीर युवक को जिला अस्पताल लाया गया है।
शासकीय विद्यालय के समीप शहपुरा मार्ग पर दोपहिया वाहनों के भिड़ने से एक युवक हुआ गम्भीर