हरदा से एक बड़ी खबर आ रही है कि दिलखुश ब्रांड के धनिया पाउडर में मिलावट पाये जाने पर विशाल कनेरे फ़ूड कारपोरेशन हरदा एवं निर्माता कंपनी पर ७०००० रूपये का जुर्माना लगाया गया है यह कार्यवाही संयुक्त कलेक्टर और खाध विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी है l धनिया पॉवडर के रेपर पर फूड लाइसेंस नंबर भी नहीं था l विवेचना के बाद इसके निर्माण करने वाली फर्म दिलखुश मसाला कंपनी इंदौर में पाई गई। गौरतलब है कि इस मिलावट के कारोबार के चलते  हजारों जिंदगियां काल के गाल में समा चुकी हैं और न जाने ये मिलावट रुपी राक्षस कब तक मासूम लोगों की जान से खेलता रहेगा, सरकार को चाहिए कि मिलावट के कारोबार के खिलाफ सख्त कानून बनाकर और उसका सख्ती से पालन करके कुछ ठोस कदम उठाये जाने चाहिये जिस से इन मिलावटखोरों में डर पैदा हो l